रामगढ़, मार्च 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नव दिवसीय महायज्ञ शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हो गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक महायज्ञ के आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। महायज्ञ के दौरान बरका सयाल के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह शुक्रवार को यज्ञ मंडप में पहुंच कर पूजा अर्चना किया। इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय, सचिव प्रेमचंद शर्मा ने जीएम अजय सिंह को श्रीमद् भागवत गीता और भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। इसके पहले महायज्ञ के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन किया गया। आचार्य जीवन शास्त्री, उपाचार्य दीपक शास्त्री, सुरज शास्त्री, गोलू, अमन, नयन, राजा गौरव, वरुण, कृष्णा, शुभम शास्त्री, यजमान सुदामा शर्मा गिद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.