रेलीगढ़ा में आयोजित नव दिवसीय महायज्ञ की तैयारी पूरी
रामगढ़, मार्च 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा में बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नव दिवसीय महायज्ञ की तैयारी पूरी हो गई है। कलश यात्रा गुरुवार को सुबह में गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से साधु कुटिया स्थित दामोदर नदी तट पर पहुंचेगी। जहां यज्ञाचार्य जीवन पांडेय और मुख्य यजमान के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के बाद विधिवत कलश में जल उठाया जाएगा। इसकी जानकारी यज्ञ समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय और सचिव प्रेमचंद शर्मा ने संयुक्त रूप से दिया। दोनो ने बताया कलश यात्रा में मांडू विधानसभा के विधायक तिवारी महतो सहित अन्य गणमान्य शामिल होंगे। इन दोनो ने बताया यज्ञशाला बन कर तैयार हो गया है। तोरणद्वार आदि सजावट के कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.