रामगढ़, मार्च 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा नव दिवसीय महायज्ञ के समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में उपस्थित महायज्ञ समिति के लोगों ने समिति के पहले के उपाध्यक्ष को हटा कर नए उपाध्यक्ष का चयन किया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया हटाए गए उपाध्यक्ष ने यज्ञ के वैनर और समाचार पत्र में नाम नहीं दिए जाने पर गिद्दी थाना में शिकायत कर समिति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद गिद्दी पुलिस दोनो पक्षों को बुलाया था। जिससे यज्ञ समिति के लोगों में नाराजगी थी। इसके बाद समिति के लोगों ने शनिवार को आवश्यक बैठक बुलाकर पहले चुने गए उपाध्यक्ष को हटा कर नया उपाध्यक्ष का चयन किया है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय और संचालन प्रेमचन्द शर्मा ने की। जबकि बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष अनिल नायक, सुमित पांडेय, सन्नी...