रेलीगढ़ा कोलियरी काली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक यज्ञ शुरू
रामगढ़, जून 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा कोलियरी काली मंदिर में मंगलवार को श्री श्री 1008 मां काली तीन दिवसीय वार्षिक यज्ञ शुरू किया गया। यज्ञाचार्य मधुसूदन पांडेय, भोलानाथ पांडेय, गोविंद पांडेय ने तीन दिवसीय यज्ञ को लेकर मंदिर में विधि विधान के साथ कलश स्थापना कराया। जबकि गिद्दी सी कोलियरी मैनेजर आलोक कुमार मल्लिक, बरका-सयाल क्षेत्र के सहायक जीएम कैलाश कुमार और उनकी पत्नी गीता देवी यजमान बनी। इसके बाद आचार्यो के मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। यज्ञाचार्य मधुसूदन पांडेय ने बताया कि 4 जून को हवन और भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। यज्ञ को सफल बनाने में विकास सिंह, दिव्यानंद मिश्रा, संतोष रावत, कमल सिंह घटवार, पप्पू वर्मा, नीलम सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.