रामगढ़, मार्च 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा परियोजना के बंद खदान में काफी साल पहले से आग लगी हुई है। लगभग सात महीने पहले भी यहां लपटें निकलने लगी थी। जिसे लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद तब तत्कालीन पीओ के निर्देश पर ओबी डाल कर आग की लपटें दबा दी गई थी। पर आग बूझा नहीं था और वहां से धीरे घीरे कभी कभी धुआं निकलता रहता था। जिसके बाद कोलियरी प्रबंधन बेखबर हो गई। इधर तीन दिन पहले गर्मी के बाद बारिश होने के कारण आग तेज हो गई और उसमें से लपटें निकलने लगी है। इधर सूचना मिलने के बाद सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को आग लगे स्थल का निरीक्षण किया और प्रबंधन से इस पर नियंत्रण करने के लिए कहा है।भूमिगत खदान में लगी है आग- मैनेजर : रेलीगढ़ा परियोजना के एसओएम आलोक मल्लिक ने रेलीगढ़ा बंद खदान में लगी आग के संदर्भ में पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.