रामगढ़, अप्रैल 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नयामोड़ सड़क में रेलीगढ़ा कांटा घर के समीप सड़क पर बेतरीका खड़े हाइवा दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ा रहे हैं। यहां पर रेलीगढ़ा कोलियरी के लोकल सेल के ट्रकों के साथ ट्रांसपोर्टिंग में लगे दर्जनो हाइवा कांटा घर में वजन के लिए सड़क के दोनो किनारे घंटो खड़ा रहता है। बताते हैं हाईवा और ट्रक वाले जल्दी जल्दी कांटा घर में वजन कराने के आपा- धापी मची रहती है। जिससे हाईवा और ट्रक वाले इस सड़़क से गुजरने वाले आम लोगों को ख्याल नहीं रखते है।यहां पर कोलियरी प्रबंधन के तरफ से हाईवा और ट्रकों को बारी बारी से संयमित तरीके से वजन कराने के और देख रेख के लिए कोई गार्ड भी नहीं रहता है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले गिद्दी ए, गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी सहित डाड़ी प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों को आने जाने में कभी ...