नई दिल्ली, मई 13 -- बाजार नियामक सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की पूर्व कार्यकारी चेयरमैन रश्मी सलूजा पर बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने सलूजा पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही सेबी ने उन्हें कंपनी के शेयर बेचकर लगभग दो करोड़ रुपये वापस करने का आदेश दिया गया है।सेबी ने क्या कहा? भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने आदेश में कहा कि सलूजा ने बर्मन समूह के रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयरों में खुली पेशकश से संबंधित जानकारी के आधार पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर बेचे और 1.99 करोड़ रुपये के नुकसान से बच गईं। सेबी के अनुसार, सलूजा 20 सितंबर 2023 के बाद लेकिन 25 सितंबर 2023 से पहले रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयरों की बिक्री के संबंध में इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल रहीं। उसी तारीख (25 सितंबर) क...