रेलिंग से टकरा सोन में गिरीं बाइक सवार दो नर्तकी, ग्रामीणों ने बचायी जान
आरा, अप्रैल 25 -- -सहार-अरवल पुल पर शनिवार की सुबह हुआ हादसा, कार्यक्रम कर पटना से आ रही थीं डांसर -चालक को झपकी आने की वजह से पुल की रेलिंग से टकरायी बाइक, चला रहा दूल्हा भी जख्मी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में सहार-अरवल पुल पर सहार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गयी। इससे बाइक सवार दो नर्तकी उछल कर सोन नदी में जा गिरीं और डूबने लगीं। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया। वहीं, हादसे में बाइक चला रहा पटना निवासी युवक भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। नर्तकियों में छत्तीसगढ़ के श्वेतपुर जिला के देवशरण कुमार की 18 वर्षीया पुत्री सुंदरी कुमारी और उसी जिले के अमर सिंह की 19 वर्षीया पुत्री प्रेम शीला कुमारी शामिल हैं। जख्मी युवक पटना जिले के जीवन बिगहा गांव निवासी इंद्रपाल का पुत्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.