श्रावस्ती, अप्रैल 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार की देर रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सिरसिया थाना क्षेत्र के खैरी तराई गांव के पास ई-रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि बाइक चालक का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया और खेत में जा गिरा। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी राजू पुत्र राम समुझ उम्र 27 वर्ष शनिवार की देर शाम नेपाल से सुइयां बार्डर होकर अपने घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ बहनोई सीताराम उम्र 35 वर्ष और एक अन्य रिश्तेदार भी सवार थे। तीनों सामान्य गति से ककरदरी मार्ग पर चले आ रहे थे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.