लखनऊ, दिसम्बर 29 -- वृन्दावन योजना में तेज रफ्तार बाइक रेलवे पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नौवीं का छात्र और छात्रा घायल हो गए। छात्र ने परिवारीजनों की डांट के डर से दोस्तों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। इसके बाद छात्र के पिता की तहरीर पर उसके नाबालिग दोस्तों के खिलाफ पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की तफ्तीश और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में देर रात पता चला कि मामला एक्सीडेंट का था। आशियाना इलाके के एक स्कूल से नौवीं का छात्र और छात्रा गुरुवार को बाइक से घूमने निकले। इस बीच तेज रफ्तार बाइक वृंदावन योजना में रेलवे पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर छात्र ने पिता से बताया कि उसके दोस्तों ने उस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.