चंदौली, मार्च 21 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर के समीप रेलिंग विहीन जर्जर पुलिया से आवागमन करने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि आवागमन के दौरान आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द पुलिया पर रेलिंग बनाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया पर रेलिंग नहीं होने के कारण गुरुवार को दो पहिया वाहन से गिरकर विशेषरपुर गांव निवासी दिलीप पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने जनपद सोनभद्र के चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने टा्मा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों ने जर्जर पुलिया के समीप विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.