रेलिंग विहीन पुलिया की करें पहचान, तय करें अफसर की जवाबदेही
गोंडा, अप्रैल 29 -- बालपुर, संवाददाता। देवीपाटन मण्डल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने हादसे का सबब बन रहीं रेलिंग विहीन पुलिया के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यही नहीं रेलिंग विहीन पुलिया की पहचान करने और अफसरों की जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्तान ने 25 अप्रैल 2026 को रेलिंग विहीन पुलिया से गिरी बाइक, एक की मौत की खबर बहुत ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सरयू नहर खण्ड-एक गंगरौली रजबहा पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण एक युवक मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया था , जिससे उसकी मौत हो गई थी । स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुलिया पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।आयुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित किया है कि संबंधित पुलिया की तत्काल जांच कराई जाए। ऐसी सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.