गाजियाबाद, नवम्बर 11 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की औरा कायमेरा सोसाइटी में सोमवार रात छठी मंजिल से गिरकर 32 साल के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालकनी से गिरते समय उन्होंने रेलिंग पकड़ ली थी और काफी देर तक मदद के लिए शोर मचाते रहे। लोगों के पहुंचने से पहले उनका हाथ फिसल गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमरोहा के गांव शाहिदपुर निवासी अंकित चौहान पुत्र जयपाल सिंह के रूप में हुई। वह नोएडा स्थित एक बैंक में फाइनेंस का काम देखते थे और पत्नी के साथ औरा कायमेरा सोसाइटी के जे-606 फ्लैट में रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह फ्लैट की बालकनी में रेलिंग पर बैठकर सिगरेट पी रहे थे, इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे की तरफ गिरने लगे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दोस्ती, फिर साथ रहने को झगड़ा; गाजियाबाद म...