दरभंगा, अप्रैल 13 -- विजय राय बेनीपुर। अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के महिनाम-ठेंगहा मुख्य मार्ग पर कमला नदी आंध्रा घाट पुल पर रविवार की शाम को पकड़ी की ओर आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल होते ही ट्रक सड़क के दाईं ओर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे लुढ़क गया। महज संयोग था कि ट्रक उक्त पुल से सटे करीब सात फीट नीचे पुरानी पुल पर जाकर अटक गया, जिससे चालक बाल-बाल बच गया।बताया जाता है कि नेपाल सीमा से गिट्टी पहुंचाकर ट्रक चालक लोकेशन के आधार पर इसी मार्ग से आ रहा था। लेकिन पुल के मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। चालक ट्रक का संतुलन बनाने और दूर में सामने से एक अन्य वाहन को आते देख बड़ी घटना को टालने की सोचकर विपरीत दिशा में निचले पुल को देख रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे कर दिया। हालांकि नीचे के पुरानी पुल की मजबूत स्थिति के कारण उस पर ट्रक का अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.