संतकबीरनगर, मार्च 21 -- संतकबीरनगर-मगहर, हिटी। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर स्थित हनुमान मंदिर के निकट शुक्रवार की सुबह एक कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। दुर्घटना में प्रधान के पुत्र की जहां मौत हो गई, जबकि शाहजहांपुर के रहने वाले चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक नई कंबाइन मशीन बस्ती की तरफ से गोरखपुर के लिए जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर संत कबीर के समाधि स्थल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। कंबाइन मशीन का आधा हिस्सा पुल से नीचे गिर गया। कुछ हिस्सा ऊपर अटका रहा। हादसे में घायल तीन लोगों को पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस से ...