गंगापार, अप्रैल 24 -- गुरुवार अर्धरात्रि को मेजा थाना अन्तर्गत कोहड़ार में सड़क किनारे खड़ी दुकान के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे दुकान की छावनी से जा टकराया और आधा हिस्सा दुकान के अंदर घुस गया। घटना में स्थानीय निवासी उमेश केसरवानी पुत्र मानिकचंद की दुकान के सामने लगी छावनी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कोहड़ार पुलिस चौकी प्रभारी अनुज राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...