देवरिया, अप्रैल 17 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बारातियों को छोड़कर लौट रही एक कार रेलिंग तोड़कर गड्ढे में चली गई। हादसे में चालक घायल हो गया। गुरुवार की देर रात गोरखपुर की एक कार बारात से वापस घर लौट रही थी। अभी वह देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पुल का रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में चली गई।संजोग ही रहा कि कार एक महाविद्यालय के प्रचार के लिए लगाए गए लोहे के बोर्ड से टकराकर रुक गई। बोर्ड पूरी तरह टूट जाता तो शायद कार सीधे नदी की खाई में ही गिरती। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.