रेलवे 300 ठहराव खत्म करेगा, यात्रा समय 45 मिनट तक घटेगा
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली, अरविंद सिंह। भारतीय रेलवे जल्द ही लंबी दूरी और प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार में बड़ा इजाफा करने जा रही। इसके लिए देश भर में प्रायोगिक आधार पर दिए गए 300 से अधिक ठहराव को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का खाका तैयार किया है। इससे यात्रियों का यात्रा समय 15 से 45 मिनट तक घटेगा। नई व्यवस्था अक्तूबर 2026 तक लागू होगी। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों (सांसदों व विधायकों) की सिफारिशों और क्षेत्रीय जनता की मांग पर सैकड़ों स्टेशनों पर छह महीने के प्रायोगिक आधार पर ट्रेनों के ठहराव मंजूर किए गए थे। इसका उद्देश्य छोटे कस्बों और स्टेशनों के यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी देना था। नियम के मुताबिक छह महीने की मियाद पूरी होने के बाद टिकटों की बिक्री और व्यावसायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.