नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- केंद्र सरकार अपनी दो सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय प्रीमियम सेवा शताब्दी और जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को आधुनिक बनाएगी। सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इसके अनुसार देश भर में संचालित लगभग 100 से अधिक शताब्दी और जन शताब्दी ट्रेन के कोचों को वंदे भारत की तर्ज पर उन्नय किया जा रहा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन ट्रेन के पुराने पड़ चुके रैक (कोच) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, ताकि प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों को सफर के दौरान विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नीतिगत बदलाव के तहत सबसे बड़ा तकनीकी सुधार ट्रेन के कपलिंग सिस्टम में किया जा रहा। अब तक शताब्दी ट्रेन में यात्रा के दौरान लगने वाले झटकों की शिकायतें आती रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए नई तकनीक के शॉक एब्जॉर्बर और बैलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.