बेगुसराय, मार्च 11 -- गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे उप-मंडलीय अस्पताल गढ़हरा में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 12 मार्च को होना है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार वर्मा ने बताया कि इस जांच शिविर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच होगी। इससे हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय पर सलाह और इलाज मिल सकता है। इससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने बड़ी संख्या में रेलकर्मी और उनके परिजन, रिटायर्ड रेल कर्मी को शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...