रेलवे हाई टेंशन की चपेट में आकर जख्मी टेक्नीशियन की मौत
जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के वॉशिंग लाइन में वंदे भारत ट्रेन पर चढ़कर मरम्मत करने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर जख्मी अमित माझी की शनिवार देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व हाई टेंशन की चपेट में आकर जख्मी टेक्नीशियन को टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। बताया जाता है कि, 20 मई और 06 मई को भी प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी चढ़कर चढ़ने से एक हाई टेंशन तार की चपेट में एक यात्री आया था। इससे दोनों की एमजीएम अस्पताल में मौत हुई थी। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी पर चढ़ा युवक तार की चपेट में आने से झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.