बगहा, मार्च 8 -- बगहा, हमारे संवाददाता। रेलवे स्टेशन से मस्जिद जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है और गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बाजार क्षेत्र को छोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाने के लिए एक तरह के बायपास के रूप में इस्तेमाल की जाती है। रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क के किनारे कई स्थानों पर नाले भी खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। खासकर रात के समय या बारिश के दौरान वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी...