भागलपुर, अप्रैल 24 -- बिहार में 11 नए नई सेटेलाइट टाउनशि बसाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके तहत भागलपुर शहर के पास विक्रमशिला टाउनशिप विकसित की जाएगी। भागलपुर रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 10 किलोमीटर और प्रस्तावित नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सुल्तानगंज हवाई अड्डा से इसकी दूरी महज 18 किलोमीटर होगी। नगर विकास विभाग ने गुरुवार को सैटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र और चौहद्दी तय करते हुए इसका संकल्प जारी कर दिया। विभाग ने कोर क्षेत्रफल और विशेष क्षेत्रफल जारी करते हुए यहां जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर विधिवत रोक लगा दी है। अब जल्द ही इसका मास्टर प्लान बनेगा। भागलपुर में नई टाउनशिप 24,000 एकड़ में बनेगी। इसमें 861 एकड़ कोर एरिया क्षेत्र की जमीन भी शामिल की गई है। नगर सीमा से प्रस्तावित टाउनशिप की दूरी 4 किलोमीटर होगी। नक्शा में टाउनशिप की चौहद्दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.