बलिया, फरवरी 22 -- बलिया, संवाददाता। होली को लेकर जनपद से शराब की तस्करी तेज हो गयी है। सड़क और जल मार्ग के साथ रेल मार्ग से हर दिन शराब की खेप बिहार जा रही है। इसकी निगरानी करने में जुटे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार को प्लेटफार्म के फूट ओवर ब्रिज के पास मौजूद 16 बैग, छह ट्राली बैग तथा दो बोरा में मौजूद अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान तस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गये। आरपीएफ का कहना है कि बरामद शराब की कीमत करीब 5.34 लाख रुपये है। लोगों का कहना है कि बांसडीहरोड, रेवती, सहतवार, सुरेमनपुर, बकुल्हां आदि रेलवे स्टेशनों से भी शराब की खेप रेलगाड़ियों से बिहार पहुंच रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ तस्करों से सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की मिलिभगत है। दारु उन्हीं तस्करों की पकड़ी जाती है जिनका मामला मैनेज नहीं रहता है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.