गौरीगंज, अप्रैल 10 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुकाली नदियावां निवासी राकेश कुमार दुबे से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम उनका पुत्र अभिषेक दुबे अपने भतीजे अनमोल दुबे को छोड़ने रेलवे स्टेशन मुसाफिरखाना गया हुआ था। जहां से लौटते समय जैसे ही वह नारायणपुर गांव के पास पहुंचा तभी नारायणपुर निवासी अमन पांडेय, आदर्श पांडेय व राज पांडेय ने अभिषेक को रोककर उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुहार लगाने के बाद किसी तरह उसकी जान बची। पिटाई से अभिषेक को काफी चोटें आई हैं। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.