गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते वक्त एक युवक का फोन चोरी हो गया। पीड़ित ट्रेन में गुडगांव रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी जा रहा था। जीआरपी पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से रेवाड़ी निवासी अरूण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च देर रात को वह गुडगांव रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी जाने के लिए ट्रेन में इंतजार कर रहा था,तभी देर रात दो बजे हजरत एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची,तभी वह ट्रेन में चढ़ रहा था और उसका फोन चोरी हो गया। रेवाड़ी जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम में भेजी गई। उसके बाद मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.