मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। आरपीएफ ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से शुक्रवार की शाम छह किशोरो को बरामद किया है। सभी घर के भाग कर सूरत कमाने जा रहे थे। पुलिस ने बरामद किशोरों को चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस की टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर गस्त कर रही थी। तभी छह बच्चे प्लेटफार्म पर बैठे हुए मिले। पुलिस सभी बच्चों को थाने ले आई। यहां पूछताछ में पता चला कि दो बच्चे सोनभद्र, एक संतनगर के दीपनगर और तीन हलिया के निवासी हैं। तीनों घर पर बगैर बताए सूरत कमाने जा रहे थे। पुलिस ने बच्चों के घरवालों को सूचना देते हुए उन्हें चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.