नोएडा, फरवरी 10 -- दनकौर। दनकौर रेलवे स्टेशन के समीप से पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 515 ग्राम गांजा बरामद हुआ । पुलिस का कहना है कि आरोपी रेलवे स्टेशन के पास लोगों को गांजे की पुड़िया बेचता था। आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास गांजे की बिक्री कर रहा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी रिंकू निवासी अलीगढ़ के कई महीनों से दनकौर रेलवे स्टेशन के पास किराए के मकान में रहकर गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.