लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, हिप्र। किऊल रेलवे स्टेशन परिसर से सोमवार को अज्ञात महिला का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। यात्री की सूचना पर रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया। रेल पुलिस ने बताया कि फिलहाल लगभग 70 वर्षीय अज्ञात महिला की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के उपरांत नियमानुसार शव को पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की पहचान के लिए स्थानीय थाना से संपर्क किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...