नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- RRB Railway Station Master recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आज मंगलवार 27 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रेजुएट अभ्यर्थी rrb.indianrailways.gov.in या www.rrbapply.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन शुरू होते ही रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। वैकेंसी की संख्या बढ़कर 1265 हो गई है। जबकि पहले लगभग 1250 वैकेंसी ही बताई गई थी। ऐसे में 15 पदों का इजाफा हुआ है। आरआरबी प्रयागराज के हिस्से में 112 पद आए हैं। इनमें उत्तर मध्य रेलवे के 104 और उत्तर रेलवे के आठ पद शामिल हैं। देशभर में पदों के वितरण में मुंबई सबसे आगे है। यहां 125 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद श्रीनगर में 122, चेन्नई में 119, तिरु...