रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए अब 2 साल ज्यादा करना होगा इंतजार, योग्यता के नियम बदले
वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 17 -- रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अब भर्ती के लिए दो साल अधिक इंतजार करना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आयु संबंधी पात्रता नियम बदल दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 30 वर्ष ही रहेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली के प्रावधानों में संशोधन करते हुए यह बदलाव किया गया है। नया नियम पत्र जारी होने की तारीख से लागू होगा। हालांकि, जिन भर्तियों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, उनकी प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी।RRB सिर्फ एक चरण में कराएगा CBT लिखित परीक्षा इसके अलावा रेलवे में स्टेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.