गोड्डा, मई 26 -- रेलवे स्टेशन मार्ग पर टोटो विवाद से लगा जाम, यात्रियों और चालकों की बढ़ी परेशानी तस्वीर: 18 रेलवे स्टेशन मार्ग पर खड़े टोटो और जाम में फंसे वाहन गोड्डा निज प्रतिनिधि गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह करीब नौ बजे अचानक यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। लगभग आधे घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान यात्रियों, स्थानीय लोगों, टोटो चालकों और नई टेंडर कंपनी के बीच अलग-अलग बातें सामने आईं। मामला रेलवे स्टेशन जाने वाले टोटो चालकों से लिए जाने वाले शुल्क को लेकर बताया जा रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने बातचीत से समाधान निकालने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ी संख्या में टोटो चालक सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर विरोध जता रहे थे, जिससे स्टेशन जाने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया। जाम के कारण यात्रिय...