गाजीपुर, मई 11 -- जखनिया। रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित सब्जी बाजार से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे ठेला, रेहड़ी और सब्जी दुकानदारों के कब्जे से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन भीषण जाम की स्थिति रहती है। सुबह और शाम के समय स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लंबा जाम लगने से ट्रेन तक छूट जाती है। चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, बाइक और पैदल यात्री एक साथ फंस जाने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद प्रशासन स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। कुछ माह पहले रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन दोबारा कब्जा हो गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने डीएम और तहसील प्रशासन से मांग की है कि रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.