रेलवे स्टेशन बनाने की मांग को ले डीआरएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
मधुबनी, जुलाई 21 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बड़हरा हॉल्ट को पूर्ण रेलवे स्टेशन का दर्जा दिलाने समेत विभिन्न रेल सुविधाओं की मांग को लेकर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए बड़हरा हॉल्ट को स्टेशन बनाने, उत्तर दिशा स्थित रेलवे गुमटी पर फाटक अथवा ओवरब्रिज निर्माण, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने, लोकल ट्रेन का परिचालन लौकहा बाजार से दरभंगा जंक्शन तक करने तथा हॉल्ट के समीप तीन अंडरपास में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई। जानकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दी। बताया कि डीआरएम ने मांगपत्र के सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद उन्हें जायज बताया और सकारात्मक आश्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.