रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री पर बदमाशों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे
भागलपुर, मई 24 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह गोलीबारी की घटना हुई। प्रखंड के टड़वा गांव निवासी रमेश मंडल, जो दुमका जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे पर दो बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि पहली गोली मिस हो गई, जबकि दूसरी गोली उनके बाएं कान को छूती हुई निकल गई। पीड़ित बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, तड़के 4:15 बजे रमेश मंडल प्लेटफॉर्म नंबर एक से फुट ओवरब्रिज पार कर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर निर्माणाधीन लिफ्ट ब्रिज के पास पहुंचे थे। तभी पूर्व दिशा से घात लगाए बैठे एक बदमाश ने उनके पीछे से गोली चला दी, जो मिस हो गई। दूसरे बदमाश ने भी तुरंत पिस्तौल निकालकर गोली चलाई। हालांकि यह गोली भी उनके बाएं कान से सटकर निकल गई। गोली के छर्रे और बारूद से उनके कान के पास का हिस्सा झुलस गया। दोनों बदमाश घटना के बाद दक्षिण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.