रेलवे स्टेशन पर 96 टेट्रा पैक शराब बरामद, पेंट्री स्टाफ गिरफ्तार
बस्ती, सितम्बर 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती रेलवे स्टेशन पर संयुक्त गश्त के दौरान नारकोटिक्स टास्क टीम, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 12,480 रुपये बताई गई है।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देशन में नारकोटिक्स टास्क टीम, आरपीएफ और जीआरपी की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-तीन पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो पिट्ठू बैग से 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी अविनाश पाठक के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 15077/15078 की साइड पेंट्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.