रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगा नाश्ता
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे स्टेशनों के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में अब 24 घंटे फूड वैन संचालित होगी। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से इसकी शुरुआत हो चुकी है। कानपुर, कानपुर अनवरगंज, सूबेदारगंज, फतेहपुर और मानिकपुर स्टेशनों पर भी यह सुविधा मिलेगी। फूड वैन में ही किचन बनाया गया है, जहां यात्रियों और आम लोगों को चाय, कॉफी, उत्तर भारतीय नाश्ता समेत अन्य खाद्य पदार्थ उचित दरों पर मिलेंगे। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि पांच वर्ष के लाइसेंस पर संचालित इस योजना से यात्रियों को सुविधा और रेलवे को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.