रेलवे स्टेशन पर 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटा शीतल जल
गढ़वा, जून 1 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। इंसानियत ट्रस्ट श्री बंशीधर नगर की ओर से सोमवार को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन परिसर में करीब 200 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन और शीतल जल का वितरण किया। भोजन प्राप्त करने वाले बुजुर्गों और यात्रियों ने ट्रस्ट के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद करना पुण्य कार्य है। ट्रस्ट के अध्यक्ष उज्ज्वल विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करना है। उन्होंने बताया कि आगे भी ट्रस्ट की ओर से इसी तरह के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उक्त अवसर पर शुभम शर्मा, मनीष कुमार, भारती रंजन विश्वकर्मा, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, अमित जायसवाल, रोशन कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.