मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा चलाई जा रही निशुल्क ठंडे जल की सेवा एक मिसाल बन चुकी है। आजादी से पूर्व गुड़ मंडी के व्यवसायियों द्वारा शुरू की गई यह अनूठी परंपरा पिछले 100 से अधिक वर्षों से निरंतर जारी है। मंच के अनमोल, सतीश मलिक और समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि प्रतिवर्ष अप्रैल से अगस्त तक चलने वाली इस सेवा में लगभग 8 लाख रुपये की बर्फ का उपयोग होता है। आमजन के सहयोग से मंच के पास बर्तन, ट्रॉलियों और टंकियों सहित करीब 10 लाख रुपये की सामग्री उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- मीठे शरबत का वितरण रेलवे प्रशासन के सहयोग से चलने वाली इस मुहिम में यात्रियों को गिलासों और बोतलों में ठंडा जल उपलब्ध कराया जाता है। सेवा की समाप्ति पर सभी सामान सुरक्षित गोदाम मे...