उरई, फरवरी 2 -- उरई। सोमवार के मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। हनुमान मंदिर में भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें आने जाने वाले रेल यात्रियों को पूड़ी सब्जी वितरित की गई। साधु संतों के अलावा बाबाओं को भी प्रसाद दिया गया। रेल से जुडे़ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी जाकर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक अनवरत रुप से जारी रहा। आरपीएफ थाने के एएसआई अनिल कुमार के साथ रुदल साहनी, सीके गुप्ता, नरेंद्र कुमार, सीमा के अलावा तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.