रेलवे स्टेशन पर हरियाणा की शराब के साथ एक पकड़ा
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- रेलवे स्टेशन पर हरियाणा मार्का की छह अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ रामपुर का एक व्यक्ति पकड़ा गया। जीआरपी के अनुसार आरोपी ट्रेनों के माध्यम से शराब ले जाकर इसको अपने गांव-शहरों में बेचता था। पकड़े गए व्यक्ति का पूरा नाम ओमवीर सिंह पुत्र ताहर सिंह निवासी ग्राम सिरसा थाना मिलक है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.