गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता रेलवे स्टेशन पर भीषण ठंड में प्लेटफार्मों पर लगे नौ स्पीकर खराब होने से यात्री परेशान रहे। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफार्म नंबर की सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण कई यात्री असमंजस में भटकते रहे और कुछ की ट्रेन तक छूट गई। प्लेटफार्म दो से अन्य प्लेटफार्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज पर एक महिला अपने बच्चों के साथ खड़ी परेशान नजर आई। वह अपनी ट्रेन की जानकारी के लिए इधर-उधर देखती रही, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। आखिरकार उसने एक गुजरते यात्री से पूछा तब पता चला कि उसकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी है। यदि कुछ देर और होती तो उसकी ट्रेन छूट जाती। बताया जा रहा है कि स्पीकर सिस्टम एक सप्ताह से खराब है और इसे ठीक होने में अभी दो दिन और लग सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.