रेलवे स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के प्रति जागरूक किया
अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या। अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर 'प्लास्टिक कम करने और टिकाउ उपाय को बढ़ावा देने' के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में यात्रियों, कैटरिंग कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा सतत एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों एवं संबंधित कर्मचारियों को सूखे एवं गीले कचरे को अलग- अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई। यह भी पढ़ें- प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचाव को चला अभियान -- यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को किया गया जागरूक यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक से दिया पर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.