हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देश में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट, जहरखुरानी तथा मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष कार्रवाई हो रही है। वांछित और इनामिया अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषिकेश यादव के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी हरदोई की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार भास्कर के नेतृत्व में शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जो रेलवे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया। ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय देता था वारदात को अंजाम 21 वर्ष निवासी चिलहापुर थाना पिलकुवां जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक भूरे रंग का पाकेट पर्स बरामद किया गया। इसमें ...