हापुड़, अप्रैल 21 -- पिछले करीब तीन साल से रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी पार्किंग अब फिर से शुरू हो गई। पार्किंग में दो पहियां वाहनों के साथ ही चार पहियां वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था रहेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर चल रह जीर्णोद्वार कार्य के कारण यह पार्किंग शुरू नहीं हो सकी थी। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्री भी रोजाना दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद आदि स्थानों के लिए ट्रेनों से यात्रा करते हैं। देहात क्षेत्र के आने वाले दैनिक यात्री अधिकतर अपने दोपहियां वाहनों से स्टेशन पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पार्किंग, यात्रियों को मिली राहत तीन साल पहले समय पूर्ण होने के बाद ठेकेदार द्वारा राशि जमा नहीं की गई। जि...