रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ नया टिकट काउंटर
हापुड़, जून 2 -- अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर नया टिकट बुकिंग काउंटर शुरू हो गया है। इस काउंटर के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। खास बात है कि यह काउंटर पुराने बुकिंग काउंटर के मुकाबले प्लेटफार्म के करीब है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं रेलवे कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। इस नए काउंटर के बनने के बाद टिकट काउंटर के पास ही पूछताछ केंद्र रहेगा। पहले दोनों काफी दूरी पर स्थित थे। जिससे यात्रियों को दिक्कत होती थी। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत तेजी से जीर्णोद्वार का कार्य चल रहा है। मुख्य भवन के निर्माण के साथ साथ लिफ्ट, स्वचलित इलैक्ट्रिक सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। नए फुट ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। यहां आने वाले यात्रियों को आगामी कुछ समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.