सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर चार-पांच लोगों ने एक वेंडर के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना रविवार की दोपहर की है। बताया जाता है कि कहासुनी होने पर रेलवे स्टेशन के प्लटफार्म नंबर पांच वेंडर के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद यात्रियों और लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। जीआरपी के पहुंचने से पूर्व मारपीट करने वाले आरोपी फरार हो गए। जीआरपी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि वेंडर की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जीआरपी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.