संवाददाता, फरवरी 18 -- यूपी के गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन पर वेंटिलेशन के लिए लगे हरे रंग के एक गुंबद को आनन-फानन में हटाना पड़ा। लोगों ने इसकी शिकायत की थी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पूर्व सभासद सुभाष चंद सिंह द्वारा दिये गये शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों के निर्देश पर पिपराइच रेलवे स्टेशन के नव निर्मित भवन के ऊपर गुंबद नुमा बने हरे रंग के वेंटिलेशन को हटा दिया गया। सभासद ने जीएम को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि देखने से उस गुंबद एक धर्म विशेष से जुड़ा प्रतीत होता है, यदा कदा लोग उसके नीचे इबादत भी कर लिया करते हैं। सभासद ने एक पत्र स्टेशन मास्टर उमेश झा को भी सोमवार को दिया था। उन्होंने इस पत्र को तुरंत उच्चाधिकारियों को मेल कर दिया था। गोरखपुर कैंट से बाल्मीकि नगर रोड रेलवे स्टेशन तक इन दिनों एक और रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.