मधेपुरा, मार्च 19 -- मुरलीगंज निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर शुद्धपेजल सहित अन्य यात्री सुविधाओं का अभाव रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से आए दिन यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। प्रतिदिन प्रखंड सहित दूर दराज क्षेत्र से यात्रा करने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना मजबूरी बनी है। इन दिनों तापमान बढ़ने से लोगों को पेयजल की अवश्यकता बढ़ गई है। दोनों प्लेटफॉर्म पर एक चापाकल के अलावा पांच छह नल लगा हुआ है। इससे आयरन युक्त दूषित पानी निकलने के कारण लोग परहेज करते हैं। हालांकि स्टेशन पर एक आरओ लगा है, जिससे यात्रियों की आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती है। आलम यह है कि स्टेशन पर घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों को बोतलबंद पानी पर निर...