हापुड़, अगस्त 29 -- रक्षा बंधन के पावन पर्व पर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कुछ अलग ही नजारा दिखाई दिया। आम दिन की अपेक्षा यात्री की आवाजाही काफी बढ़ी। इसी बीच स्टेशन परिसर में बनाया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट पर यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। जहां यात्रियों ने अपनी सेल्फी ली और एक दूसरों को शेयर की। बहनें इसको देख काफी खुश दिखाई दीं। रेलवे ने रक्षा बंधन की थीम पर सेल्फी प्वाइंट तैयार किए थे। जहां यात्रियों ने जमकर अपनी सेल्फी ली। रक्षा बंधन के इस खास दिन की यादों को मोबाइल फोन में संजोया। यहां सेल्फी लेने के लिए यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने ट्रेन में सवार होने से पहले या फिर ट्रेन से उतरने के बाद सेल्फी ली। वहीं बहनें के चेहरों पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बह...